फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   mini zoo

मिनी चिड़ियाघर एनटीडी के लिए डेढ़ करोड़ स्वीकृत

Thu, 23 Jun 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 23 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

 एनटीडी में स्थित मिनी चिड़ियाघर के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। मिनी चिड़ियाघर में तेंदुओं के लिए तीन नए बाड़े और जंगली मुर्गियों के लिए बाड़ा बनाया जाएगा। यहां देश के अन्य चिड़ियाघरों से विभिन्न जानवर लाए जाएंगे। जिससे कि यह एक अच्छे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सके  पर चिड़ियाघर के सुदृढ़ीकरण को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के माध्यम से सेंटर जू अथॉरिटी (सीजेडए) को भेजे गए 5.40 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। इसकी मंजूरी मिलने से मिनी चिड़ियाघर से करीब तीन किमी दूर डानागोलू मंदिर तक ट्वाय ट्रेन चलाने का सपना भी पूरा होगा।

विज्ञापन


1980 में एनटीडी में 36 हेक्टेयर क्षेत्र में मृग बिहार स्थापित हुआ। करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में बंदर बाड़ा बनाया गया है। अब मृग विहार के पास कुल 38 हेक्टेयर भूमि है। इस वर्ष के शुरुआत में सीजेडए ने मृग बिहार एनटीडी को मिनी चिड़ियाघर की मान्यता दे दी थी पर सीजेडए से चिड़ियाघर के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट अवमुक्त नहीं हुआ है। सिविल सोयम वन प्रभाग के अधीन मिनी चिड़ियाघर में वर्तमान में 90 चीतल और साभर, आठ तेंदुए, एक-एक भालू, सफेद बंदर, काकड़ समेत सौ से अधिक जानवर हैं।
विज्ञापन


मिनी चिड़ियाघर की मान्यता मिलने के बाद वन विभाग की यहां हिमालयी और मैदानी दोनों क्षेत्रों के टाइगर, कस्तूरी मृग, मोनाल, जंगली मुर्गी आदि जानवर लाने की योजना है। वन विभाग का मिनी चिड़ियाघर से डानागोलू मंदिर तक ट्वाय ट्रेन चलाने की भी योजना है। जिससे कि मिनी चिड़ियाघर अच्छा पर्यटन स्थल बन सके। सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के डीएफओ आरसी शर्मा ने बताया कि मिनी चिड़ियाघर के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। धनराशि मिलने के बाद चिड़ियाघर में तेंदुओं के लिए तीन नए बाड़े, जंगली मुर्गियों के लिए बाड़े बनाने समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed