{"_id":"53b45f728b657753a31140f122d09e72","slug":"military-officers-have-to-be-rohit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य अफसर बनना है रोहित को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य अफसर बनना है रोहित को
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चौखुटिया (अल्मोड़ा)
Updated Wed, 27 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौखुटिया के छात्र महतगंाव निवासी रोहित हर्बोला भविष्य में सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं।
रोहित ने गणित में 100 में से 100, अंग्रेजी में 90, हिंदी 99, विज्ञान 97 संस्कृत 98 और सामाजिक विज्ञान में 85 अंक प्राप्त किए हैं। रोहित के पिता मदन मोहन हर्बोला सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद डीएससी केरल में तैनात हैं। माता प्रेमा हर्बोला गृहणी हैं। रोहित ने बताया कि वह स्कूल के अलावा पांच घंटे घर पर पढ़ता था। सुबह चार बजे उठता है। उसे क्रिकेट खेलने का भी शौक है। उसने सफलता का श्रेय विद्यालय में कार्यरत चाचा अंबादत्त हर्बेाला और शिक्षकों को दिया है। रोहित चाचा के साथ ही रहता है। गणित शिक्षक पंकज तिवारी और चाचा अंबादत्त ने रोहित को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई। रोहित की छोटी बहन अंजू राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया में आठवीं में और दूसरी बहन रुचि सरस्वती शिशु मंदिर चौखुटिया में तीसरी कक्षा में पढ़ती है।