फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Midday meal not cooked due to lack of water in school in almora

Almora: स्कूल में पानी ना आने से नहीं बना भोजन, बिस्कुट खाकर बच्चों ने भूख मिटाई; अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 May 2024 02:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 May 2024 02:03 PM IST
सार

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, द्वाराहाट में जलापूर्ति ठप होने से मध्याह्न भोजन नहीं बन सका, ऐसे में विद्यार्थियों को बिस्कुट खिलाने पड़े। इसका पता चलने पर अभिभावकों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने विद्यालय बंद करते हुए बीईओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Midday meal not cooked due to lack of water in school in almora
स्कूल में पानी ना आने से नहीं बना भोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, द्वाराहाट में जलापूर्ति ठप होने से मध्याह्न भोजन नहीं बन सका, ऐसे में विद्यार्थियों को बिस्कुट खिलाने पड़े। इसका पता चलने पर अभिभावकों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने विद्यालय बंद करते हुए विद्यार्थियों के साथ बीईओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा काटा। लंबे समय से जीआईसी द्वाराहाट में जलापूर्ति ठप होने से नाराज अभिभावक शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गिरीश मठपाल ने कहा कि जलापूर्ति सुचारु करने की मांग पर पूर्व में विद्यालय प्रबंधन और जल संस्थान को ज्ञापन दिया था लेकिन कोई कदम नहीं उठाए गए। विद्यालय में पानी न आने से मध्याह्न भोजन नहीं बन सका और विद्यार्थियों को बिस्कुट बांटने पड़े। पानी की कमी से विद्यार्थी और शिक्षक शौचालय का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: हाईकोर्ट से हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक को राहत, 2.68 करोड़ के रिकवरी नोटिस पर लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना के बाद नायब तहसीलदार सुनील दत्त सिमल्टी और जल संस्थान के जेई सुनील कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे जल्द जलापूर्ति सुचारु करने की मांग पर अड़े रहे। जल संस्थान के अधिकारियों ने नई पेयजल लाइन बिछाने तक अपने संसाधनों से पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया तब जाकर अभिभावक और विद्यार्थी यहां से रवाना हुए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, मुकेश उपाध्याय, ललित मठपाल, दीपा देवी, चंद्र प्रकाश, रमेश चंद्र, जीवन सिह, नीतू देवी, नंदन सिंह सहित कई अभिभावक और विद्यार्थी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed