फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Micro irrigation system is an effective means of increasing crop productivity.

Almora News: सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली फसल उत्पादकता में वृद्धि का है प्रभावी माध्यम

Sat, 14 Feb 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 14 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Micro irrigation system is an effective means of increasing crop productivity.
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला समन्वयक डॉ. उत्कर्ष कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्य, इसकी प्रासंगिकता तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के महत्व एवं लाभों पर प्रकाश डाला। बताया कि सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जल उपयोग दक्षता बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा फसल उत्पादकता में वृद्धि का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ऋचा जोशी ने पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता कर तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने को कहा। साथ ही कहा कि यहां से प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने विकासखंडों के अन्य किसानों तक भी पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बागवानी आधारित खेती पर्वतीय कृषि प्रणाली की रीढ़ है। सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के समुचित उपयोग से जल संरक्षण के साथ-साथ उत्पादकता एवं किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों की संरचना, स्थापना, संचालन एवं रखरखाव, लागत–लाभ विश्लेषण तथा विभिन्न बागवानी फसलों में इनके उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी नारायण राम ने प्रतिभागियों को प्रायोगिक प्रक्षेत्र का भ्रमण कराते हुए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रदर्शन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed