फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Message on traffic rules conveyed through competitions

Almora News: प्रतियोगिताओं के जरिये दिया गया यातायात नियमों का संदेश

Fri, 12 Jun 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 12 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Message on traffic rules conveyed through competitions
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से परिवहन विभाग ने हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज, चितई में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित जीवन के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान ने छात्रों को भारत सरकार की सड़क सुरक्षा गाइडलाइन और कड़े यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर पर वॉल पेंटिंग, पोस्टर, भाषण, कविता वाचन और गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वॉल पेंटिंग एवं पोस्टर में महिमा प्रथम, अक्षत कुमार द्वितीय और दीपांशी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कविता में दिया सिराड़ी प्रथम, अनामिका द्वितीय और नैतिक सिराड़ी तृतीय रहे। भाषण में रश्मि प्रथम, अनुज सिंह सिराड़ी द्वितीय और करण सिंह सिराड़ी तृतीय स्थान पर रहे। गायन में नेहा प्रथम, मान्या द्वितीय और तनुजा तृतीय स्थान पर रहीं। अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा ने कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विनोद बिनवाल, महेन्द्र सिंह, योगेश सिंह, हरीश उप्रेती, जय प्रकाश, गीता मठपाल, हरीश पेटशाली, नरेंद्र मनराल, अजय कुमार, संती देवी, रमा देवी और महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed