फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Memorandum sent to Kumaon Commissioner in the matter of withdrawing money by making fake MB

Almora News: फर्जी एमबी बनाकर धनराशि निकालने के मामले में कुमाऊं कमिश्नर को भेजा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to Kumaon Commissioner in the matter of withdrawing money by making fake MB
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। बिना स्थलीय निरीक्षण के एमबी (मेजरमेंट बुक) बनाकर धनराशि को निकालने के मामले में जसपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह रजवार और ग्राम प्रधान चंद्रा जोशी के नेतृत्व में शनिवार को ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि राज्य वित्त आयोग से क्षेत्र पंचायत निधि के तौर पर 2.50 लाख स्वीकृत हुआ था। स्वीकृत धनराशि से जसपुर के कोलूखेत तोक में मार्ग सुधारीकरण का कार्य होना था। बीते 12 नंबर को सुधारीकरण के नाम पर केवल चार से पांच घंटे जेसीबी को चलाया गया। अपर अभियंता और ग्राम विकास अधिकारी ने बगैर स्थलीय निरीक्षक के धनराशि का भुगतान कर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को अवगत कराया। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द इस मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्ष ज्योति रजवार, बलवंत सिंह, रमेश चंद्र जोशी, कांति बल्लभ, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed