फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Memorandum sent to CM through SDM

Almora News: एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to CM through SDM
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। आकांक्षी ब्लॉक स्याल्दे की अनदेखी का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के लोगों ने भिकियासैंण एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को तहसील कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक वर्षों से प्रभारी तहसीलदार के भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन

यहां अधिकारियों और कर्मचारियों के पद रिक्त होने से विकास कार्यों की गति थम चुकी है। कई शिक्षकों का दुर्गम से सुगम स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है। उन्होंने विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की जल्द नियुक्ति करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड जनकल्याण समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा, प्रताप सिंह, हितेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed