फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Member of State Woman Cauncil

नाबालिग के विवाह और उत्पीड़न मामले पर राज्य महिला आयोग गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Member of State Woman Cauncil
Member of State Woman Cauncil
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चमोली जिले की एक नाबालिग बालिका का विवाह और उत्पीड़न के मामले का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने चमोली के डीएम को पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है।
वायरल वीडियो के अनुसार चमोली जिले के एक गांव की आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय नाबालिग का विवाह लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्य के एक 32 वर्षीय युवक से हुआ था।
नाबालिग गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है, अब नाबालिग के साथ मारपीट और उसका उत्पीड़न हो रहा है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चमोली के डीएम को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग का विवाह किया जाना गंभीर है। जिलाधिकारी से जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को सुरक्षा देने की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed