फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mela In Sun Temple Katarmal

Almora News: सूर्य मंदिर कटारमल में लगे मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mela In Sun Temple Katarmal
सूर्य मंदिर कटारमल में लगे मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धार्मिक मान्यताओं और परंपरा के अनुसार पौष माह के अंतिम दिन रविवार को जिले के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कोसी कटारमल में सूर्य पर्व पर मेला लगा जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ा। दूरदराज से आए भक्त मेले में शामिल होने पहुंचे। मंदिर में यज्ञ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आहूति दी। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सूर्य भगवान से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

सूर्य पर्व पर सूर्य मंदिर कटारमल में लगे मेले में अल्मोड़ा नगर, खूंट, धामस, कोसी, महतगांव, इटौला, उडियारी, घनेली, मटेला, सल्ट, भिकियासैंण सहित जिले के विभिन्न हिस्सों केे लोग बढ़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ रही। भीड़ अधिक होने से भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन को घंटों लंबी कतार में लगे रहना पड़ा। इसके बाद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व सूर्य मंदिर में सुबह नवग्रहों के साथ सूर्य पूजन हुआ। इसके बाद हुए अष्टकुंडीय यज्ञ में बढ़ी संख्या में लोगों ने आहूति दी। यज्ञ के बाद कन्या पूजन के साथ ही सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तनों का आयोजन हुआ। पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित विनोद चंद लोहनी और धीरजानंद बेलवाल ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। मंदिर समिति के गोपाल सिंह बिष्ट, दीवान सिंह भंडारी, भगवत सिंह, रणजीत सिंह, गणेश, धर्म सिंह, दीपक आदि ने सहयोग किया। आईटीबीपी और सोमेश्वर पुलिस लोगों की सुरक्षा में जुटी रही।
पूड़ी-खीर के भंडारे में पहुंचे पांच हजार से अधिक लोग
अल्मोड़ा। मेले के समापन पर सूर्य मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। बढ़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। भंडारे में लोगों को पूड़ी और खीर परोसी गई। कटारमल के प्रधान बलवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि सूर्य पर्व पर मंदिर में हर साल परंपरानुसार भंडारा होता है। बताया कि इस बार उन्होंने मंदिर में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

तीन साल बाद लगा मेला
अल्मोड़ा। धार्मिक आयोजनों पर भी कोरोना संकट का असर पड़ा है। कोसी कटारमल स्थित सूर्य मंदिर में भी कोरोना के कारण तीन साल से सूर्य पर्व पर मेले का आयोजन नहीं हो सका। तीन साल बाद यहां लगे मेले को लेकर जिलेभर के लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed