फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting of Congres in Maulekhal

इस बार जनता चाहती है कांग्रेस की सरकार : इंदौरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Congres in Maulekhal
मौलेखाल में पूर्व सीएम के कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट में शनिवार को आयोजित परिवर्तन रैली में बारिश के कारण पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नहीं पहुंच सके। उन्होंने देहरादून से फोन पर जनसभा को संबोधित किया। कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाएगी।
विज्ञापन

सल्ट के पोखरी जेठुना में शनिवार को परिवर्तन रैली हुई। इसमें जनसभा को रावत को भी संबोधित करना था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत हरीश को हेलिकॉप्टर से यहां आना था, लेकिन बारिश के कारण वह नहीं पहुंच सके। इसलिए उन्होंने फोन से ही सभा को संबोधित किया। कहा कि सत्ता में आते ही महिला आर्थिक सशक्तीकरण से उत्तराखंड को एक मॉडल बनाएंगे। महिला समूहों को काम देंगे, सभी बंद पड़ी पेंशन चालू करेंगे। सभी वृद्ध महिलाओं को पेंशन मिलेगी। वृद्ध महिला, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को पोषाहार दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला मंगल दलों को मजबूत बनाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी देंगे। सभी 28 हजार खाली पदों को भरेंगे। कहा कि जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। इस मौके पर उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोकगायक कलाकार गजेंद्र राणा ने कुमाऊंनी, गढ़वाली प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष सोबन सिंह बोरा, गंगा पंचोली, नारायण सिंह रावत, घनानंद शर्मा, अमित पाल रावत, महिपाल सिंह रावत, रोहित रावत, गोपाल रावत, दिनेश रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता चाह रही कांग्रेस की सरकार : इंदौरा
अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा ने शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचकर कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सहप्रभारी इंदौरा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया। कहा कि प्रदेश सहित पूरे देश की जनता आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर देख रही है। जनता निश्चित रूप से इस बार प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार को लाना चाह रही है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगने की अपील की है। बैठक में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, राहुल छिम्वाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, गीता मेहरा, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे आदि रहे।
कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
बागेश्वर/गरुड़। कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक अजय पासवान ने दावा किया कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। बैठक के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पर्यवेक्षक पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार पांच साल जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकी है। सरकार बेरोजगारों को राहत देने में नाकाम रही है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इसी कारण प्रदेश की जनता एक बार फिर कांग्रेस की ओर देख रही है। कांग्रेस की सभाओं में उमड़ रही भीड़ और जनता से मिल रहे फीडबैक से तय हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। बैठक के दौरान कुंवर सिंह, शेर सिंह, लाल सिंह, सोबन सिंह, राम सिंह, जसपाल सिंह, मोहन राम, बालम कुमार आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक हरीश चंद्र सिंह ऐठानी, कपकोट के प्रभारी पंकज पासवान, निखिल चौधरी, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, रंजीत दास, सुनीता टम्टा, सज्जन लाल टम्टा आदि थे।

वहीं बैजनाथ में एक होटल में बागेश्वर विधानसभा सीट के चुनाव प्रभारी पंकज पासवान, अजय पासवान निखिल चौधरी की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। विधानसभा क्षेत्र की जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। बैठक में कांग्रेस के दावेदार प्रकाश कोहली, बालकृष्ण, रंजीत दास, सुनीता टम्टा, सज्जन लाल टम्टा, भैरव नाथ टम्टा, हरीश त्रिकोटी, गोपाल दत्त भट्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed