फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting in Chaukhutia Ukd

राष्ट्रीय दलों की नीतियों ने प्रदेश को बदहाल बनाया : त्रिपाठी

Mon, 16 Jan 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 16 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Meeting in Chaukhutia Ukd
चौखुटिया में यूकेडी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांतिदल की बूथ प्रभारी, कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा के साथ ही प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी सौंपी गई। दल के केंद्रीय अध्यक्ष, प्रत्याशी पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय दलों की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश बदहाली के कगार पर है। कहा कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन के चलते प्रदेशवासी परेशान हैं वहीं राष्ट्रीय दल माफिया संस्कृति को बढ़ावा देकर देवभूमि को कलंकित करने पर तुले हैं।

विज्ञापन


कहा कि गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनने तक चैन से नहीं बैठेंगे। बैठक में दल की चुनावी रणनीति सहित कई पहलुओं पर चर्चा हुई। अध्यक्षता उक्रांद के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद किरौला, संचालन जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, नरेंद्र मेहरा ने किया। महेश जोशी, मनोहर संगेला, कांता रावत, तुलसी देवी, चंद्रशेखर मासीवाल, मोहन मेहरा, खीम सिंह, बसंत उपाध्याय, गुड्डी देवी, राजेंद्र बौरा, श्याम सिंह मेहरा, बालम सिंह नेगी, आनंद नाथ, धीरज तिवारी, जगदीश रौतेला, मनोज शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed