फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting For Forest Fire in Almora

वनाग्नि काल से पूर्व वन महकमा वनाग्नि नियंत्रण की तैयारियों में जुटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Forest Fire in Almora
अल्मोड़ा वन प्रभाग के चिंतन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मंचासीन अतिथि। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गर्मियों के मौसम और वनाग्नि काल शुरू होने से पूर्व ही वन विभाग वनाग्नि नियंत्रण की तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को अल्मोड़ा वन प्रभाग के चिंतन सभागार में अल्मोड़ा वन प्रभाग, सिविल, सोयम वन प्रभाग, बागेश्वर वन प्रभाग, भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत के कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

उत्तरांचल कम्यूनिकेशन सर्विस देहरादून के संजय चौहान ने वायरलेस से संबंधित बेस स्टेशन, मोबाइल स्टेशन, हैंडसेट, रिपीटर ने सूचनाओं ने आदान प्रदान, उपकरणों के रखरखाव की जानकारी दी। वनाग्नि और आपदा प्रबंधन उत्तराखंड कार्यालय के संजय पुरोहित, दीपराज ने वनाग्नि की ऑनलाइन रिपोर्टिंग संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक निशांत शर्मा ने प्रभागीय वनाधिकारियों को जंगल की आग के प्रभावी नियंत्रण, प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी। अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने वनाग्नि नियंत्रण, रोकथाम के बारे में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वायरलेस स्टेशनों में उत्कृष्ट कार्य के लिए बागेश्वर वन प्रभाग के वायरलेस ऑपरेटर बलवंत सिंह ऐठानी को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अल्मोड़ा रेंज के रेंजर मोहन राम आर्या, कोसी के रेंजर डीपी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed