फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medical college will get more than 25 doctors, preparations for NMC inspection intensified

मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 25 से अधिक डॉक्टर, एनएमसी निरीक्षण की तैयारियां हुई तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Medical college will get more than 25 doctors, preparations for NMC inspection intensified
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में अब नए सत्र से कक्षाओं के संचालन को कवायद तेज होने लगी है। शासन से कॉलेज के लिए 25 से अधिक डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं। मानकों के अनुसार यहां फिलहाल फैकल्टी पूरी नहीं है। फिर भी नए प्राचार्य ने अब नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की मान्यता को लेकर कमर कस ली है। इन दिनों विभिन्न कार्यों में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से कक्षाओं के संचालन का इंतजार है। पूर्व प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल के स्थानांतरण के बाद डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने कार्यभार संभालने के साथ ही मेडिकल कॉलेज को अस्तित्व में लाने की कवायद शुरू कर दी है। सरकार भी इसके लिए गंभीर होती दिखाई दे रही है। शासन की ओर से 25 से अधिक डॉक्टरों को स्थानांतरण कर अल्मोड़ा भेजा जा रहा है। डॉक्टरों के तैनाती के बाद अब मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं के संचालन की उम्मीद जगी है। जल्द एनएमसी के निरीक्षण की संभावना भी जताई जा रही है। इसके बाद इसी सत्र कक्षाओं के संचालन की कवायद हो सकेगी। प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि कक्षाओं के संचालन के लिए कम से कम 50 फैकल्टी होना जरूरी है। फिलहाल मात्र 20 फैकल्टी है। लेकिन जल्द फैकल्टी मानकों के अनुसार पूरी करने की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं अन्य तैयारियां कर निरीक्षण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

कुछ पदों में भी किया बदलाव
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य ने एनएमसी निरीक्षण की तैयारियों को लेकर कुछ पदों में बदलाव किए हैं। उन्होंने डॉ. अजय आर्या को बेस अस्पताल अल्मोड़ा का चिकित्सा अधीक्षक बनाया है, जबकि उनसे पीडिया हेड की जिम्मेदारी हटा दी गई है। उनके स्थान पर डॉ. अमित कुमार को पीडिया हेड बनाया गया है। वहीं डॉ. एचसी गड़कोटी पूर्व की तरह प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के पद पर हैं। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि एनएमसी के निरीक्षण को लेकर सभी तरह से तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed