फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medical College preparing to start classes next year

मेडिकल कालेज में अब अगले साल कक्षाएं शुरू कराने की तैयारी

Thu, 17 Nov 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 17 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन

 अल्मोड़ा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में इस साल भी कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। 327 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कालेज के भवन के लिए अब तक सिर्फ 106 करोड़ रुपए ही मिल सके हैं। यही वजह है कि भवन का निर्माण अब तक 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका है। अब स्वास्थ्य विभाग ने हर हाल में अगले साल एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू कराने का लक्ष्य रखा है और इसी को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल एमबीबीएस प्रथम वर्ष से संबंधित भवनों को तैयार करने की योजना बनाई है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के भवन तैयार हो जाने के बाद एमसीआई के अधिकारियों को निरीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा में बन रहे मेडिकल कालेज में कक्षाएं 2016 में शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन समय से बजट नहीं मिल पाने के कारण निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से हुआ। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 327 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इन भवनों के लिए अब तक सिर्फ 106 करोड़ रुपए ही मिले हैं। यही वजह है कि अब तक 50 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की मजबूरी है कि जब तक भवनों का निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक एमसीआई से कक्षाएं शुरू करने की इजाजत नहीं मिल सकती है। यही नहीं भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद भी फैकल्टी सहित कई अन्य मानकों को पूरा करना होगा। इसके बाद ही एमसीआई से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मिलेगी।  
विज्ञापन


हाल ही में मेडिकल कालेज के निरीक्षण के लिए पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर डी सेंथिल पांडियन ने निर्माण में तेजी लाने के लिए शासन से 50 करोड़ का बजट जल्द दिलाने का आश्वासन दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरसी पंत ने बताया कि अगले साल से कक्षाएं शुरु करने के लिए अब सबसे पहले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के लिए जरूरी भवनों को तैयार करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए बीते दिनों हल्द्वानी मेडिकल कालेज के अधिकारियों को यहां बुलाकर उनसे राय मांगी गई थी। सीएमओ ने बताया कि निर्माण एजेंसी को एमबीबीएस प्रथम वर्ष से संबंधित भवनों के अलावा हॉस्टल आदि का काम पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि 2017 में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो जाएं और आगे का निर्माण कार्य भी चलता रहेगा। देखना है स्वास्थ्य विभाग को इसमें कितनी सफलता मिलती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed