{"_id":"669eb229f0c99bf751016d74","slug":"medical-college-health-workers-surrounded-the-principals-office-almora-news-c-232-1-alm1004-114819-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मेडिकल काॅलेज के स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राचार्य कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मेडिकल काॅलेज के स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राचार्य कार्यालय घेरा
विज्ञापन
अल्मोड़ा मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारी व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। वेतन और पद सृजन की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर चल रहे मेडिकल कालेज के स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य के कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। 123 स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले कई दिनों से कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध जता रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य कर्मचारी पूर्व दायित्वधारी बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में प्राचार्य कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। सभा को संबोधित करते हुए कर्नाटक ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी पिछले कई दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य महकमा उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। कर्नाटक ने काॅलेज में न्यूरो सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति, बर्न व डायलिसिस यूनिट की स्थापना, इमरजेंसी ओटी व ब्लड बैंक खोले जाने की मांग पर कोई कार्यवाही न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। काफी देर के हंगामे के बाद काॅलेज के अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों से वार्ता की ओर उन्हें उनकी मांगों पर हरसंभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। वहां पर देवेंद्र कर्नाटक, कमलेश, हसन, भगवत आर्या, रोहित शैली, प्रकाश मेहता, अशोक सिंह, भूपेंद्र भोज आदि थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कर्मचारियों की मांगों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। वेतन से संबंधित मामले का शीघ्र ही निस्तारण कर लिया जाएगा। जबकि पद सृजन मामले का निस्तारण शासन स्तर से ही संभव है। -डाॅ. जेबी गोगई, प्रभारी प्राचार्य, मेडिकल कालेज,अल्मोड़ा
विज्ञापन
कर्मचारियों की मांगों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। वेतन से संबंधित मामले का शीघ्र ही निस्तारण कर लिया जाएगा। जबकि पद सृजन मामले का निस्तारण शासन स्तर से ही संभव है। -डाॅ. जेबी गोगई, प्रभारी प्राचार्य, मेडिकल कालेज,अल्मोड़ा
विज्ञापन