{"_id":"57cdac384f1c1b305e3173af","slug":"mcod-full-tehsil-will-widen-the-site-upthsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछोड़ पूर्ण तहसील, चौड़ास्थल बनेगी उपतहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछोड़ पूर्ण तहसील, चौड़ास्थल बनेगी उपतहसील
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
शहीद दिवस के मौके पर ब्याखुली पड़ौ सेवाधाम शशिखाल में कांग्रेस आहूत सभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को उप तहसील मछोड़ को पूर्ण तहसील बनाने, कपकोट तहसील से हटाकर चौड़ास्थल को उप तहसील बनाने और सल्ट क्षेत्र में छह सड़कें (सदरा-संसारी, खोल्यो-क्यारी, हरुहीत मंदिर से कालीगांव, नौगधरिया-मल्ला कटरिया, हंसीढूंगा-गुजड़ूकोट, भरसोली-मेलगांव के लिए) बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने 17.88 करोड़ की चार योजनाओं का सीएम ने लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने इस दौरान हंसीढूंगा पेयजल योजना का पुनर्गठन करने, रामनगर के मालधनचौड़ में डिग्री कालेज खोलने की बात भी दोहराई। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री रावत ने शहीद स्मारक खुमाड़ पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सभी के विकास से शहीदों का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ और गांव को उन्नति के राह पर ले जाना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष में एक हजार नई सड़कें बनाने का लक्ष्य है। 2020 तक उत्तराखंड के सभी गांव सड़क से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सल्ट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का आजादी में दिया गया योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन