फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   May Day: Uppa workers take fast in homes

मई दिवस : घरों में उपवास पर बैठे उपपा कार्यकर्ता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
May Day: Uppa workers take fast in homes
मजदूरों के समर्थन में अल्मोड़ा में घर पर उपवास करते उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी। - फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। मजदूरों और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ता मजदूर दिवस पर अपने-अपने घरों में सुबह नौ बजे से उपवास पर बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की समस्या के कारण श्रमिकों और गरीबों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सरकार को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। शुक्रवार को उपपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पोस्टर लेकर संगठित और असंगठित क्षेत्र के  श्रमिकों की मांगों का समर्थन किया। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी का कहना है कि कोरोना महामारी के खिलाफ पूरा देश संघर्ष कर रहा है। सर्वाधिक परेशानी प्रवासी, संगठित, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों गरीबों को हो रही है, जो एक माह से अधिक समय से कई इलाकों में फंसे हैं और उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही हैं। कोरोना से बचाव व राहत पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। मांग कि राहत और बचाव की पूरी व्यवस्था पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जनभागीदारी से संचालित हो। इस महामारी का असर कमजोर और गरीब लोगों पर अधिक पड़ा है। मांग उठाई कि आपदा राहत से निपटने के लिए ग्राम, नगर पंचायतों को उड़ीसा सरकार की तरह संसाधन और अधिकार मिलें। केंद्रीय अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर उपपा कार्यकर्ता सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक अपने-अपने घरों में मजदूरों के समर्थन में उपवास पर बैठे। अल्मोड़ा में विभिन्न स्थानों पर घरों में उपवास पर बैठने वालों में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, राजू गिरि, गोपाल, किरन, प्रकाश, हेम चंद्र, आनंदी वर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed