फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Max ditch falls, 13 wounded, three referees

मैक्स खाई में गिरी, 13 घायल, तीन रेफर

Sun, 26 Nov 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौलछीना (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  धौलछीना (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 26 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Max ditch falls, 13 wounded, three referees
मैक्स वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते स्थानीय ग्रामीण। - फोटो : Amar ujala

 मुनस्यारी से हल्द्वानी जा रही मैक्स धौलछीना से पांच किमी दूर कसाड़बैंड के पास दुर्घनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा की मदद से प्राथमिक अस्पताल धौलछीना लाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में एक व्यक्ति देहरादून का रहने वाला भी है। 

विज्ञापन


रविवार को मैक्स वाहन (यूके 04 टीए 0178) 13 यात्रियों को लेकर मुनस्यारी से हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ था। यहां कसाड़बैंड के पास सड़क सुरक्षा के लिए लगे क्रश बैरियर को तोड़ते हुए वाहन करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। पास ही एक बारात की तैयारी कर रहे ग्रामीण दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। घायलों को रस्सी की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना पहुंचाया। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संयोग से वाहन करीब 50 मीटर नीचे रुक गया अन्यथा गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। राजस्व उपनिरीक्षक राजेश आर्या ने मौके पर पहुंच कर घायलोें का हाल जाना। घायलों को निकालने में ग्रामीण जगदीश सिंह, राजन सिंह, नंदन सिंह, गोकुल सिंह, त्रनिलोक सिंह, सुंदर सिंह, श्याम सिंह, कुंदन सिंह, रवि, दीवान सिंह, दीपक और राजेंद्र सिंह ने मदद की। घायलों के अनुसार वाहन चालक ने सेराघाट के एक होटल पर अलग कमरे में बैठकर खाना खाया था। जिसके बाद वह नशे की हालत में दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की सूची
मैक्स वाहन दुर्घटना में नेत्र सिंह जंगपागी (60) पुत्र स्व. नाथू सिंह निवासी मुनस्यारी, दीपक सिंह (25) पुत्र हयात सिंह निवासी बूंगा तल्ला मुनस्यारी, गीता देवी (30) पत्नी दीवान राम निवासी ग्राम राथी मुनस्यारी को गंभीर चोट पहुंची है, जिन्हें 108 से बेस अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य घायलों में मुकुल सिंह (12) पुत्र भरत सिंह निवासी मुनस्यारी, बिछना देवी पत्नी लवराज सिंह (36) निवासी ग्राम जैती मुनस्यारी, अनमोल पुत्र लवराज सिंह उम्र ढाई साल निवासी ग्राम जैंती (मुनस्यारी), हरीश सिंह थपवाल (34) पुत्र स्व. गोकर्ण सिंह निवासी ग्राम धापा मुनस्यारी, धीरेंद्र सिंह धपवाल (42)पुत्र रतन सिंह निवासी धापा मुनस्यारी, जयवंती देवी (60) पत्नी रतन राम निवासी मुनस्यारी, चतुर सिंह चौहान (39) पुत्र लाल सिंह निवासी देहरादून, अंकित (9) पुत्र दिवान राम निवासी राथी मुनस्यारी, हीरा सिंह भाकुनी पुत्र इंद्र सिंह भाकुनी निवासी मुनस्यारी और वाहन चालक प्रेम प्रकाश (25) पुत्र कल्याण राम निवासी मुनस्यारी शामिल हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed