फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Max dashes into driver's cheek, five passengers injured

चालक को झपकी आने से मैक्स खाई में गिरी, पांच यात्री घायल

Wed, 17 Apr 2019 11:50 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 17 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Max dashes into driver's cheek, five passengers injured
Max Motor Vehicle on the trees near Toli in Almora-Pithoragarh motorway. - फोटो : अमर उजाला
 दन्यां से अल्मोड़ा आ रही एक मैक्स टैक्सी अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर तोली के निकट चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई जा गिरी। संयोग से मैक्स वाहन एक पेड़ के सहारे अटक गया। इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। दुर्घटना में पांच यात्री घायल हो गए।  तीन घायलों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। इनमें से एक घायल को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को मैक्स जीप संख्या यूके-01-टीए-2413 दन्यां से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी। सुबह साढ़े आठ बजे अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर तोली के पास चालक को झपकी आने से मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे जा गिरी और वहां एक पेड़ के सहारे अटक गई।  दुर्घटना में चालक अनुज रावत (27) पुत्र स्व. प्रहलाद सिंह निवासी न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी के अलावा ईश्वरी दत्त भट्ट (65) पुत्र कमलापति भट्ट निवासी चौसाला क्वैराली, बचूली देवी (65) पत्नी स्व. हरि दत्त पांडे निवासी ढुढगाड़ी, दया चौधरी (50) पत्नी महेश चौधरी निवासी पारकोट, कमला जोशी (50) पत्नी गिरीश चंद्र जोशी गुरुरानी खोला, गोकुल सिंह (16) पुत्र चंदन सिंह निवासी बजेला (नैनी) घायल हो गए। घायल ईश्वरी दत्त भट्ट, बचुली देवी, कमला जोशी को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। ईश्वरी दत्त भट्ट के बाएं पैर की हड्डी टूट गई है। उन्हें जिला अस्पताल से हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। बचुली देवी के बाएं कंधे की हड्डी खिसक गई है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। कमला जोशी की कमर में सात टांके लगे हैं। दुर्घटना में दो अन्य यात्री भी मामूली रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।  वाहन में चालक समेत कुल आठ यात्री बैठे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed