फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Married woman poisoned her two-year-old child and ate the poison herself

विवाहिता ने दो साल के बच्चे को जहर देने के बाद खुद भी जहर गटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Married woman poisoned her two-year-old child and ate the poison herself
हिमांशी। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील अंतर्गत पटवारी क्षेत्र खाल्यों निवासी एक महिला ने गृह क्लेश होने पर अपने दो साल के बच्चे को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। जिससे महिला की मौत हो गई जबकि बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। महिला ने अपनी सात साल की बेटी को भी जहर देने का प्रयास किया लेकिन उसने नहीं खाया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खाल्यों निवासी देवकी देवी (35) पत्नी देब सिंह सुबह घर पर झगड़ा होने के बाद अपने बेटे हिमांशु (2) और बेटी हिमांशी (7) को लेकर बाजार की तरफ निकल गई। महिला का पति भी उसके पीछे-पीछे आ गया। बताया गया है कि बाजार पहुंचने से पहले रास्ते में पति-पत्नी के बीच बहस होती रही।
विज्ञापन

देवकी देवी की सात वर्षीय बेटी हिमांशी ने बताया कि बाजार पहुंचने पर मां ने किसी दुकान से दवा खरीदी और सड़क के पास जाकर दवा पी ली। उसके बाद भाई को भी पेप्सी बताकर दवा पिला दी और खुद उसको भी पीने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। दवा पीने के बाद मां बेहोश हो गई और छोटा भाई भी रोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच राहगीरों ने महिला को बेहोशी की हालत में देखा तो उन्होंने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट के प्रभारी डॉ. एसके बिस्वास ने बताया कि उपचार शुरू करने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। दो वर्षीय हिमांशु की हालत नाजुक देखकर उसे सीएचसी भिकियासैंण भेज दिया गया। सीएचसी में डॉ. अभिषेक ने उसका प्राथमिक उपचार किया और बच्चे को इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। राजस्व उप निरीक्षक इकरार ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे तब तक परिजन शव को पोस्टमार्टम किए बगैर अस्पताल से उठा चुके थे। मामले की जांच की जा रही है।

हिमांशु।

हिमांशु।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed