फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   marreage ragistration

शादी के रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

Thu, 19 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 19 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में शादी के रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन इसमें कई जटिलताएं हैं जिससे मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने वाले दंपतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व तक मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए दंपति को अनुसूची क विवाह का ज्ञापन फार्म दो सेटों में भरना होता था। साथ में वर का स्थायी निवास, विवाह का कार्ड, फोटो पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और दो गवाह पेश कर उनकी आईडी देनी होती थी। इसके बाद रजिस्ट्रार द्वारा दंपति को मैरिज सार्टिफिकेट प्रदान किया जाता था, परंतु सरकार ने अब एक नवंबर से मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए दंपति को वेबसाइट (ई रजिस्ट्रेशन.यूके.जीओवी.इन) में सभी जानकारियां फीड करनी होंगी। डाटा फीड करने के बाद आवेदक को 18 नंबर का कोड लिखा तीन पेज का फार्म डाउनलोड करना होगा। यह फार्म लेकर आवेदक दंपति को रजिस्ट्रार कार्यालय जाकर वर का स्थायी निवास, विवाह का कार्ड, फोटो पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और दो गवाह पेश कर उनकी आईडी देनी होगी। तभी वह रजिस्ट्रेशन कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नई प्रक्रिया से आवेदकों की काफी फजीहत हो रही है। पर्वतीय क्षेत्र में लोगों को कंप्यूटर का पर्याप्त ज्ञान नहीं होने से साइबर कैफे में जाकर मैरिज रजिस्ट्रेशन को लेकर डाटा फीड करना पड़ रहा है। जिसमें काफी समय और पैसा खर्च हो रहा है। हालांकि यह छूट है कि आनलाइन आवेदन करने के बाद दंपति एक माह के भीतर रजिस्ट्रार कार्यालय जाकर मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed