फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   marm treatment of great importance

आमजन को रोग मुक्त करने में मर्म चिकित्सा बहुत उपयोगी : रेखा

Wed, 01 Nov 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 01 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
marm treatment of great importance
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में हुई कार्यशाला में मंचासीन महिला कल्याण बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या तथा अन्य। - फोटो : amar ujala
कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर के गणित विभाग सेमिनार कक्ष में ‘मर्म चिकित्सा द्वारा विभिन्न रोगों की चिकित्सा’ विषय पर योग विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षणार्थी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य अतिथि महिला कल्याण बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने आम जनता को रोग मुक्त करने के लिए मर्म चिकित्सा को उपयोगी बताते हुए इसका प्रचार और लाभ जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


राज्य मंत्री आर्या ने कहा कि मर्म चिकित्सा विश्व में सबसे प्राचीनतम पद्धति है। वर्तमान में प्रचलित सभी चिकित्सा काफी खर्चीली होने के कारण जन सामान्य की पहुंच से बाहर हैं। उन्होंने योग शिक्षा के छात्रों की ओर से दिए गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि योग विभाग ने इस तरह की कार्यशाला आयोजित कर सराहनीय काम किया है।
विज्ञापन


मर्म चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार जोशी ने कहा कि शरीर में मर्म तंत्र मनुष्य के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण तंत्र है। इन्हीं बिंदुओं को दबाकर इस पद्धति से रोगी का इलाज किया जाता है। उन्होंने मर्म चिकित्सा के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से इलाज करने पर रोगी बगैर खर्च और तकलीफ के ही स्वास्थ्य लाभ कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूरोप के देशों में मर्म चिकित्सा काफी लोकप्रिय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के कई विश्वविद्यालयों में भी इसे पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। कार्यशाला में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, योग शिक्षा विभाग के समन्वयक प्रो. देव सिंह पोखरिया, भाजपा जिला मंत्री रवि रौतेला, योग शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने भी विचार रखे। संचालन रजनीश जोशी ने किया।

कार्यशाला में कुलानुशासक डॉ. डीएस बिष्ट, प्रो. एसए हामिद, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. विजय पांडे, प्रो. दया पंत, प्रो. इला साह, डॉ. शालिमा तबस्सुम, डॉ. रेनू प्रकाश, विनीत बिष्ट, डॉ. कुसुमलता. प्रो. हरीश जोशी, डॉ. ललित जोशी, हेमलता अवस्थी, देवेंद्र धामी, पूरन सिंह, मनीष तिवारी, डॉ. पारुल सक्सेना, संदीप नयाल, प्रो. केएन पांडेय, डॉ. सोनू द्विवेदी, प्रो. एएस अधिकारी, प्रो. भीमा मनराल, प्रो. निर्मला पंत, डॉ. पुष्पा वर्मा, डॉ. तेजपाल सिंह, प्रो. अनिल जोशी, डॉ. दया उप्रेती, प्रो. वीडीएस नेगी, प्रो. संजय टम्टा, प्रो. एनडी कांडपाल, दीया रावत, नेहा पांडे, पूजा सांगा, किरन कनवाल, पवन कुमार, दीपक बिष्ट आदि थे। 


रोगियों का इलाज आज 12 से दो बजे तक होगा 
 कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर में चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे जाने माने मर्म चिकित्सक डॉ. सुनील जोशी और अन्य विशेषज्ञ बृहस्पतिवार को कार्यशाला स्थल पर दिन में 12 बजे से दो बजे तक रोगियों का निशुल्क इलाज भी करेंगे। आयोजकों ने इच्छुक रोगियों से इसका लाभ उठाने की अपील की है। बता दें कि डॉ. सुनील जोशी के साथ ही मर्म चिकित्सा के जानकार धीरज पाठक, डॉ. जगदीश चंद्र सती अजीत तिवारी, दिनेश पंत आदि भी यहां पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed