फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Marketing of products of livelihood project should be done properly

आजीविका परियोजना के उत्पादों के विपणन को की जाए उचित मार्केटिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Marketing of products of livelihood project should be done properly
विकास भवन में जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक लेते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
आजीविका परियोजना के उत्पादों के विपणन को की जाए उचित मार्केटिंग
विज्ञापन

डीएम ने बैठक लेकर की जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति (डीआईसीसी) की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि एकीकृत आजीविका परियोजना द्वारा जिले में अच्छा कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों की आजीविका के संसाधन बढ़ने के साथ ही उन्हें आर्थिकी भी मजबूती भी मिली है। उन्होंने आजीविका संस्थाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के विपणन के लिए उचित मार्केटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ताकि अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि परियोजना के उत्पादों को भारत निर्वाचन आयोग ने भी सराहा है। उनके द्वारा करीब 14 लाख रुपये के उत्पाद क्रय किए गए हैं। इसके अलावा गेल इंडिया लि. से भी आजीविका के उत्पादों के लिए आर्डर प्राप्त हुए है। जिले में बेकरी, डेयरी और पशुपालन के क्षेत्र में लोग आय अर्जित कर रहे हैं। परियोजना से जुड़ी महिला समूह की सदस्य कड़ी मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रभागीय परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भटट ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत एलडीपीई टैंक निर्माण, पॉली हाऊस, शैडनेट हाऊस, मधुमक्खी बॉक्स, डेयरी फ्रार्मिंग, पोल्ट्री बैकयार्ड, सब्जी, मसाला उत्पादन, किचन गार्डन, फल उत्पादन, कंपोस्ट पिट, ड्रिप सिंचाई आदि कार्य किए जा रहे हैं। बैठक में सीडीओ मनुज गोयल, आजीविका मिशन के प्रबंधक प्रदीप पाठक, सहायक प्रबंधक विक्रम तोमर, सहायक प्रबंधक (मार्केट) राजेश मठपाल, सहायक प्रबंधक कृषि-उद्यान प्रदीप सिंह, पीडी नरेश कुमार, डीएफओ सिविल सोयम केएस रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, सीएओ प्रियंका सिंह, सीवीओ डॉ. रविंद्र चंद्रा, महाप्रबंधक उद्योग डॉ. दीपक मुरारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो लाइन- विकास भवन में जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक लेते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। (फाइल नं. 13एएलएम13पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed