फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Market Blooms Due To Sahalag

सहालग में बाजार गुलजार, व्यवसायियों के चेहरे खिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Market Blooms Due To Sahalag
अल्मोड़ा में एक दुकान से साड़ियों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सहालग (शुभ कार्यों के मुहूर्त) के लिए अल्मोड़ा का बाजार तैयार है। शादी के लिए खरीददारी करने वालों की आवाजाही है बाजार में भी खूब कारोबार हो रहा है। बेटी की हो या बेटे की शादी परिवार वाले कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, आभूषण समेत अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, सौंदर्य प्रसाधनों की भी मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, खजांची बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार, पलटन बाजार समेत अन्य बाजारों में लोग शादियों के लिए खरीदारी करते हुए देखे गए। शादी के लिए कोई आभूषण की बुकिंग करा रहा है तो कोई उपहार में देने के लिए जेवरात और अन्य गिफ्ट आइटम खरीद रहा था। लोग दुकानों में कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य सामान की खरीदारी करते हुए देखे गए। शादी में उपहार में देने के लिए बाजार में फर्नीचर की दुकानों पर भी अलमारी, डबल और सिंगल बेड आदि की खरीददारी हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी ग्राहक खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। नगर के बर्तन बाजार में भी रौनक रही। शादियों में शगुन के तौर पर आज भी बर्तन देने की परंपरा है। लोगों ने शादियों में उपहार देने के लिए तांबे के कलश आदि की खरीदारी की। कपड़ा बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या में लोग शादियों के लिए कपड़े आदि खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। कपड़ा व्यवसायी मनोज सिंह ने बताया कि सहालग सीजन में बिक्री में थोड़ा इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम साफ रहा तो कपड़ा कारोबार में और उछाल आएगा। सहालग का सीजन चलने से चूड़ी मार्केट में महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है। कांच और लाख के चूड़ा-चूड़ियां, सौंदर्य प्रसाधनों की मांग बढ़ी है। चूड़ी विक्रेता पवन कुमार ने बताया कि कांच की चूड़ियां और लाख के बने चूड़े 30 रुपये से शुरू होकर अलग-अलग कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

18 के बाद आवश्यकीय लगन ही होंगे
कुमाऊं के पंडित डॉ. नवीन जोशी ने बताया कि फरवरी माह में 18 फरवरी तक ही लग्न हैं। इसके बाद अति आवश्यकीय लग्न पंचांग में दिए गए हैं। क्योंकि कुछ स्थानों पर गुरु अस्त में मांगलिक कार्यों के लिए निषेध माना गया है। इसलिए आवश्यकीय होने पर ये लग्न किए जा सकते हैं। इसके बाद 16 अप्रैल से लग्नों की शुरूआत होगी। जून के अंतिम सप्ताह तक सहालग चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
क्या कहते हैं लोग
धौलादेवी ब्लॉक के सीलाकोट निवासी अजब सिंह बिष्ट ने बताया कि छह मार्च को बेटी की शादी है। इन दिनों मौसम साफ है इसलिए अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। शादी के कपड़े, बर्तन आदि समेत छोटी-छोटी सामग्री अभी से एकत्रित कर रहा हूं ताकि शादी तक पूरी खरीदारी आराम से हो सके। बढ़ती महंगाई ने इस बार शादी वाले घरों का बजट बिगाड़ा है।
फोटो- 16एएलएम01पी
अल्मोड़ा के धारानौला निवासी पंकज चौहान ने बताया कि शादी के लग्न में अभी समय है पर उन्होंने अभी से शादी के लिए खरीदारी शुरू कर दी है ताकि कोई भी सामान भूलवश छूट न पाए। शादी से कुछ दिन पहले तक कपड़े, आभूषण समेत अन्य खरीदारी पूरी कर लेंगे ताकि शादी के समय कोई दिक्कत न हो।फोटो- 16एएलएम02पी
जिले के खेर्दा गांव निवासी बहादुर सिंह ने बताया कि अप्रैल में शादी है। शादी के लिए शुरूआत हल्की खरीदारी कर रहे हैं। आगामी दिनों में जेवरात, कपड़े, खाद्य सामग्री, बैंड, टैंट की बुकिंग आदि काम निपटाए जाएंगे। शादी में कोई सामग्री छूट न जाए इसलिए कई दिन पहले से ही खरीदारी भी शुरू कर दी है।

फोटो- 16एएलएम03पी
कोट
सहालग सीजन में खरीदारी होने से व्यापार में दस प्रतिशत तक उछाल आया है। पहाड़ में गर्मियों में ज्यादा शादियां होती हैं। जिससे अगले कुछ दिनों में कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है।
सुशील साह, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल अल्मोड़ा
फोटो- 16एएलएम04पी से 07पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed