फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Marcketing of Buransh

समूहों की महिलाओं ने 14 कुंतल बुरांश के फूल का विपण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Marcketing of Buransh
बुरांश के एकत्रित फूलों के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना (जायका) के तहत सोसायटी फॉर उत्तरांचल डेवलपमेंट एंड हिमालयन एक्शन (सुधा) की ओर से वन पंचायत गैराड़, भगरतोला, बाराकूना में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों की 40 महिलाओं ने बुरांश के 14 क्विंटल फूल एकत्र कर जागनाथ स्वायत्त सहकारिता के माध्यम से विपणन किया।
विज्ञापन

जायका के मार्केटिंग विशेषज्ञ इंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परियोजना ने 30 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया है। इसमें कुछ समूह मडुआ, मादिरा, भांगदान, चौलाई, सोयाबीन, काला भट आदि की ग्रेडिंग और पैकेजिंग कर स्थानीय बाजार को उपलब्ध कराते हैं, जिन समूहों के पास कम भूमि है उन समूहों को मुर्गी पालन, बकरी पालन जैसे कार्यक्रमों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

समूहों की सुविधा के लिए तीन क्षेत्रीय समन्वयकों की तैनाती की गई है। जिसकी देखरेख में स्थानीय उत्पादकों का एकत्रीकरण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, विपणन आदि कार्यो की सहकारिता के माध्यम से किया जाता है। क्षेत्रीय समन्वयक अनिल राणा, कमल साही, ललिता जोशी, नीमा जोशी, बबीता आर्या, रमा देवी, नंदी देवी, तुलसी देवी, बसंती देवी, जानकी देवी, कमला देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed