{"_id":"59231e564f1c1b3d6a536dc7","slug":"maoists-now-poster-fired-in-dholchina-and-someshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादियों ने अब धौलछीना और सोमेश्वर में लगाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माओवादियों ने अब धौलछीना और सोमेश्वर में लगाए पोस्टर
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Mon, 22 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना में माओवादियों द्वारा लिखे गए नारे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कथित माओवादी गतिविधियां पुलिस, खुफिया एजेंसियों और जिला प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। कथित माओवादियों ने रविवार रात धौलछीना में सरकारी भवनों और सोमेश्वर में दो स्कूलों में पोस्टर और वॉल पेटिंग की है। कथित माओवादी इससे पहले भी जिले में कई स्थानों पर पोस्टर चिपका चुके हैं, लेकिन माओवादियों का सुराग लगाने में पुलिस, राजस्व पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब तक नाकाम साबित हुई हैं।
विज्ञापन
रविवार रात भाकपा (माओवादी) की ओर से धौलछीना ब्लॉक मुख्यालय, इंटर कालेज के गेट, स्कूल भवन, प्रधानाचार्य कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी के पुराने कार्यालय भवन, सरकारी प्रचार होर्डिंग में पोस्टर चिपकाए गए हैं और वॉल पेटिंग की गई है। आज सुबह इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली।
विज्ञापन
पोस्टरों और वाल पेंटिंग में ‘हम कोई नेपाल से आए नहीं हैं हम यहीं के हैं और हम अपने उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए संघर्षरत हैं’, ‘नशा नहीं रोजगार दो, शराब के ठेकों को आग लगाओ, तस्करों के घरों में आग लगाओ, जनता को शराब नहीं रोजगार चाहिए, महंगाई नहीं बेहतर व्यवस्था चाहिए, शिक्षक विहीन स्कूल नहीं, शिक्षकों से भरपूर स्कूल चाहिए, शराब के ठेकों को ध्वस्त करो, शराब तस्करों को मारो’ आदि नारे लिखे गए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर खुफिया एजेंसियां और राजस्व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्कूल खुलने से पहले स्कूल भवनों समेत अन्य सरकारी संपत्ति में लगे पोस्टरों को हटाया गया और वॉल पेंटिंग को मिटाया। उधर सोमेश्वर में कंट्रीवाइड स्कूल और आनंद वैली स्कूल भवन में भी माओवादियों ने पोस्टर पिचकाए और वाल पेंटिंग भी की जिसे प्रशासन ने तड़के ही मिटवा दिया था। इधर एसडीएम विवेक राय ने बताया कि बीते दिनों माओवादी पोस्टर लगाने की घटनाओं के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व पुलिस कर्मी और होमगार्ड आदि लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।