फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Maoists now have a wall painting in Patshal

माओवादियों ने अब पेटशाल में की वालपेंटिंग

Fri, 28 Apr 2017 04:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Fri, 28 Apr 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
बिंता, कामा, भगतोला के बाद अब माओवादियों ने पेटशाल कस्बे में लाल रंग से वालपेंटिग की है। इसमें उत्तराखंड में पूर्ण शराब बंदी लागू करने, युवाओं को रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता देने, प्रदेश भर में शराब बंदी को लेकर छात्राओं महिलाओं के जुझारु  संघर्ष और तोड़फोड़ को समर्थन जताया है। साथ ही माओवादी नेता खीम सिंह बोरा, देवेंद्र चम्याल का वारंट रद्द करने, हेम मिश्रा को रिहा करने संबंधी नारे भी लिखे हैं। लंबे समय बाद भी इन माओवादियों का पुलिस और प्रशासन सुराग नहीं लगा सका है।      
विज्ञापन



 माओवादियों द्वारा बुधवार रात पेटशाल में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, आरएफसी गोदाम की दीवार पर लाल रंग से वालपेटिंग की है। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने लाल रंग से की गई पेंटिंग देखी। इसमें भाकपा (माओवादी) ने गांव-गांव से लोगों से माओवादी पार्टी में शामिल होने की अपील की है।   
विज्ञापन



लोगों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक युगल पांडे आदि मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने दीवारों पर लिखी गई वाल पेंटिंग को पुतवा दिया है। तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर एसडीएम विवेक राय ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नायब तहसीलदारों, कानूनगो और पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने राजस्व कार्मिकों से संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने को कहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

   
------------
फोटो लाइन- पेटशाल में आरएफसी गोदाम की दीवार पर माओवादियों द्वारा की गई वालपेंटिंग। (फाइल नं. 27एएलएम04पी, 05पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed