{"_id":"58fb4cbf4f1c1b9c5c8b4e80","slug":"many-drinking-water-plans-in-jaini-tehsil-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंती तहसील क्षेत्र में कई पेयजल योजनाएं ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंती तहसील क्षेत्र में कई पेयजल योजनाएं ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिनों हुई बारिश से तहसील क्षेत्र की कई पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गई हैं। इस कारण गत तीन दिनों से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण दो से चार किमी दूर स्थित जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में दो दिन पहले हुई तेज बारिश में तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जैंती पेयजल योजना, नया संग्रौली पेयजल योजना, पुभाऊं और रज्यूड़ा ग्राम समूह पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गईं। बारिश में पेयजल के पाइप पूरी तरह से उखड़ गए हैं।
विज्ञापन
इस कारण पेयजल लाइनों में पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। पेयजल योजनाएं ध्वस्त होने से जैंती, सुनाड़ी, कांडे, चौखुरी, भनलेख, बांजधार, बान्तोली, नया संग्रौली, लोहना, थामथोली, मझाऊं, पुभाऊं, बाराकोट, रज्यूड़ा, पुखाड़ी, सुंदरपानी समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण दो से चार किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन ध्वस्त पेयजल योजनाएं दुरुस्त नहीं की गई हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल वितरित करने की मांग की है। तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा ने बताया कि ध्वस्त पेयजल योजनाओं की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।