{"_id":"5dc7f1f18ebc3e5b732fc419","slug":"manthara-kaikai-and-kaikai-dasharatha-dialogues-at-dhaura-almora-news-hld363444398","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढौरा में मंथरा कैकई और कैकई दशरथ संवाद का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढौरा में मंथरा कैकई और कैकई दशरथ संवाद का हुआ मंचन
विज्ञापन
सोमेश्वर की रामलीला में रावण हनुमान संवाद का दृश्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ढौरा, चौरा (विश्वनाथ) और सोमेश्वर में रामलीला मंचन चल रहे हैं। रामलीला देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। ढौरा में रामलीला के चौथे दिन कैकई-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकई संवाद, राम-सीता-लक्ष्मण संवाद, राम वनवास का आयोजन हुआ।
कमलेश सिंह अधिकारी कैकई, कृष्णा सिंह ने मंथरा, कै. रंजीत सिंह अधिकारी ने दशरथ, नम्मू अधिकारी ने राम, ममता अधिकारी ने लक्ष्मण, ममता बिष्ट ने सीता के पात्र का अभिनय किया। रामलीला के आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह अधिकारी, प्रधान ढौरा कमल अधिकारी उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान आनंद सिंह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह, खीम राम आदि सहयोग कर रहे हैं।
चौरा में रामलीला के नौवें दिन कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना विलाप, मकरध्वज-हनुमान संवाद, अहिरावण और रावण वध के प्रसंगों का मंचन हुआ। ठंड के बावजूद काफी संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उधर सोमेश्वर में सुग्रीव मिलन, बाली सुग्रीव युद्ध, बाली वध, सीता की खोज, विभीषण मिलन, अशोक वाटिका में रावण का सीता से संवाद, सीता विलाप, लंका दहन का मंचन हुआ। रमेश भारती ने हनुमान, चंदन बोरा ने बाली, गिरीश बोरा ने सुग्रीव, हरीश जोशी ने रावण, त्रिभुवन बोरा ने मेघनाथ, सूरज भारती ने राम, कमल बोरा ने लक्ष्मण, गणेश बोरा ने सीता के पात्र का अभिनय किया।

ढौरा में रामलीला मंचन का दृश्य।- फोटो : ALMORA