फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Manju Becomes Teej Queen

हरियाली तीज महोत्सव में मंजू भंडारी ने तीज क्वीन का खिताब जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Manju Becomes Teej Queen
हरियाली तीज महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में खड़ी महिला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की ओर से पुलिस लाइन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मंजू भंडारी ने पहला स्थान पाकर तीज क्वीन का खिताब जीता।
विज्ञापन

उपवा की जिलाध्यक्ष रितु राय के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की पत्नी शायरा मलिक, छाया राय, डॉ. प्रियंका और रितु राय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

महोत्सव में मेहंदी, नृत्य, उत्तराखंड की पारंपरिक दीया बनाओ प्रतियोगिता, सावन सुंदरी, सर्वश्रेष्ठ सासु मां प्रतियोगिता में पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, सहायक नोडल अधिकारी और पीआरओ हेमा ऐठानी, महिला कल्याण की प्रेमा आर्या, जमुना दरियाल आदि थीं।
प्रतियोगिताओं में ये रहे अव्वल
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में तीज महोत्सव में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में भावना राना प्रथम, भावना रावत द्वितीय, दीया बनाओ प्रतियोगिता में बबिता, मंजू खाती, भागीरथी देवी, नृत्य में राजेश्वरी कुटियाल, दीपा देवी, विनीता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में श्रीमती मंजू भंडारी (तीज क्वीन) प्रथम, पूजा जोशी द्वितीय, सरिता पाठक तृतीय स्थान पर रहीं।

महिला समिति ने भी मनाया तीज महोत्सव
अल्मोड़ा। महिला समिति अल्मोड़ा ने संस्था कार्यालय में तीज महोत्सव मनाया। महिलाओं ने भजन और कीर्तन गाए और एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता तारी पंत और संचालन समिति की उपाध्यक्ष भावना जोशी ने किया। वहां पर कार्यक्रम संयोजक सचिव मंजू पंत, तारा पंत, भावना जोशी, आनंदी मनराल, कंचना वर्मा, गंगा वर्मा निर्मला पंत जानकी कांडपाल आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed