{"_id":"5c2d0115bdec2256e43d2ab8","slug":"manisha-wins-the-100m-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में मनीषा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में मनीषा अव्वल
Wed, 02 Jan 2019 11:51 PM IST
Almora desk
ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में दौड़ लगाती खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को स्थानीय स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हुआ। उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया। इस दौरान दौड़ स्पर्धाओं में मनीषा आर्या, ममता बिष्ट, निशा बिष्ट, प्रियंका पांडे, दिया बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
पहले दिन बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं हुई। अंडर 14 की 100 मीटर दौड़ में मनीषा आर्या, दीपिका पिलख्वाल, हेमा मेहता, 200 मीटर दौड़ में मनीषा आर्या, ममता बिष्ट, हेमा मेहता, 400 मीटर दौड़ में ममता बिष्ट, स्नेहा नेगी, काजल कांडपाल, 600 मीटर दौड़ में निशा बिष्ट, साक्षी नेगी, तनुजा कनवाल, 800 मीटर दौड़ में प्रियंका पांडे, कविता साह, महिमा नैनवाल, 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका पांडे, कला, काजल, ऊंची कूद में दिया बोरा, किरन, पलक, लंबी कूद में अंजिला ग्वाल, दिया बोरा, कोमल टम्टा प्रथम रहीं।
विज्ञापन
गोला फेंक में अंजू आर्या, सृष्टि रावत, प्रीति महरा, चक्का फेंक में अंजू आर्या, ज्योति जोशी, अंजलि ग्वाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। अंडर 14 बालिका बैडमिंटन के एकल वर्ग में वर्तिका सिंह विजेता, रिया बिष्ट उपविजेता रहीं। जबकि दिया जोशी ने तृतीय स्थान पाया। युगल में अंजलि रावत और प्रियांशी थापा की जोड़ी ने खिताब जीता। वहीं अंडर 17 बालिका 100 मीटर दौड़ में ममता बिष्ट प्रथम, हेमलता द्वितीय, अंजली तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्रथम स्थान पर रही प्रतिभागी को सात सौ रुपये, द्वितीय स्थान पर रही प्रतिभागी को पांच सौ रुपये और तृतीय स्थान पर रही प्रतिभागी को तीन सौ रुपये नकद पुरस्कार और पदक दिया किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा, ब्लाकों के युवा कल्याण अधिकारी संदीप वर्मा, मानवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सोनू कुमार, अवनीश कुमार आदि ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग दिया।