फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Manas Public School Won Seven Gold

सात स्वर्ण जीतकर मानस पब्लिक स्कूल रहा आगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Manas Public School Won Seven  Gold
अल्मोड़ा। मानस पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिनी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में मानस स्कूल के खिलाड़ियो ने सात स्वर्ण पदक जीत कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

20वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल के कनक नेगी, रिया बोरा, वंशिका डोलिया, अवनि बिष्ट, हिमांशी भैसोड़ा, कृतिका भैसोड़ा, मयंक पिलख्वाल ने स्वर्ण पदक, साहिल बिष्ट, अंश रावत, प्रज्ञा, अंशिका बिष्ट ने रजत पदक और अनु कुमारी ने कांस्य पदक जीता। पाइनवुड के हिमांक चंद्र, मानसी, मयंक शाह ने स्वर्ण पदक, यस कुमार, वैष्णवी बिष्ट, तंमय टम्टा ने रजत पदक और विनय कुमार ने कांस्य पदक जीता। बीयरशिवा स्कूल ललित भाकुनी, प्रियंका अधिकारी, नैना बोरा, गरिमा रावत ने स्वर्ण पदक, दीक्षा सिराड़ी और आदित्य बिष्ट ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल के ऋषभ किरोला, रिसेंद्र सिंह लटवाल, हर्षित रावत ने स्वर्ण पदक और अभय बगड़वाल ने कांस्य पदक जीता। कसर देवी पब्लिक स्कूल के सौरभ मेहता स्वर्ण पदक जीता। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की हीरा दानू ने रजत पदक जीता। जीआईसी अल्मोड़ा के गणेश बिष्ट ने रजत पदक, ग्रेस पब्लिक स्कूल के नियति चंद्र ने रजत पदक, गुरु अकैडमी के नक्षत्र जोशी ने कांस्य पदक, श्री कृष्ण विद्या पीठ के लोकेश नेगी ने कांस्य पदक और स्वरित जोशी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम मैच प्रतीक बिष्ट और अदविक वर्मा, मयंक सिंह गैड़ा और निर्मल साह के बीच खेले गए। प्रतीक बिष्ट ने स्वर्ण, साक्षी रॉयल ने स्वर्ण, मान्यता ने स्वर्ण, कृतार्थ बिष्ट ने स्वर्ण, गुरांश वर्मा और निर्मल साह ने स्वर्ण पदक जीता। ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन लक्षिता जोशी और प्रज्ञा कठ्यात ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में कनिष्का भंडारी, कमल जोशी, जगदीश शर्मा, कमल कुमार बिष्ट, जीपी पंकज, कनक नेगी, हिमांशी साह थे। वहां मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अनंत बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, गिरीश शर्मा, प्रदीप गुरुरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed