{"_id":"68f1f11a918f4abbea0f6ccd","slug":"man-duped-of-rs-18-80-lakh-after-10-days-of-digital-arrest-in-almora-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: बुजुर्ग को दस दिन कर डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 18 लाख 80 हजार, आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: बुजुर्ग को दस दिन कर डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 18 लाख 80 हजार, आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार
Fri, 17 Oct 2025 01:02 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:02 PM IST
सार
अल्मोड़ा जिले के देघाट क्षेत्र के एक बुजुर्ग से साइबर ठग ने क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हजार रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने ठगी के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
cyber fraud
विस्तार
अल्मोड़ा जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देघाट क्षेत्र के एक बुजुर्ग से साइबर ठग ने क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हजार रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने ठगी के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पांच सितंबर को देघाट निवासी गोपाल दत्त ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक धोखाधड़ी में शामिल होने का डर दिखाकर 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 18 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी है।पुलिस ने तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी देंवेद्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी एसओजी भुवन जोशी, थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने साइबर सेल प्रभारी राहुल राठी के सहयोग से बुजुर्ग से डिजिटल अरेस्ट करने वाले साहिल कुमार (24) निवासी वार्ड नंबर 14 शिवबाड़ी रोड सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस इस गिरोह के अन्य संलिप्तों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।