फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Man Booked killing fiancee

Almora News: साथ खाया जहर, युवती की मौत के मामले में युवक पर केस दर्ज

Sat, 18 May 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 May 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Man Booked killing fiancee
परिजनों ने शादी से मना किया था तो युवती ने खा लिया था जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

एक ही बिरादरी के थे दोनों, विवाह से मना किया तो उठाया आत्मघाती कदम
अल्मोड़ा। शादी से मना करने पर एक ही बिरादारी के युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। युवती की मौत हो गई तो परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों विवाह करना चाहते थे। एक ही बिरादरी के होने के चलते परिजनों ने इससे मना कर दिया तो दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। संयोग से युवक बच गया जबकि युवती की मौत हो गई।
द्वाराहाट के भेट निवासी दीपा देवी ने थाने में तहरीर दी। उसके मुताबिक रानीखेत महाविद्यालय में पढ़ने वाली उसकी 18 वर्षीय पुत्री दिव्या और गांव के ही युवक पवन का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विदेश में नौकरी करने वाला युवक और उसकी बेटी विवाह करना चाहते थे। एक ही बिरादारी और दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता होने के कारण उन्हें समझाया और विवाह से मना किया गया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

युवक के मार्च में नौकरी से घर लौटने पर फिर से दोनों का मिलना शुरू हुआ। सात मई को हर रोज की तरह उसकी बेटी कंप्यूटर कोर्स के लिए बग्वालीपोखर गई जो घर नहीं लौटी। पूछताछ में मालूम हुआ कि युवक भी घर नहीं लौटा है। खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। दूसरे दिन गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर दोनों के बग्वालीपोखर-अल्मोड़ा सड़क पर बेसुध पड़े होने की सूचना दी। जानकारी मिली कि युवती को मौके पर छोड़कर युवक के परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। युवती को भी उपचार के लिए परिजनों ने गौचर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ विवाह भी कर लिया। स्वयं जहरीला पदार्थ गटकने का बहाना कर बेटी को इसके लिए उकसाया, इससे उसकी मौत हो गई। उसने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद युवक के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के शव का विसरा सुरक्षित रखा है, इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed