फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Man Beaten Till Fracture

Almora News: युवक को लोहे की रॉड से पीटकर पैर तोड़ा

Mon, 19 Feb 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Man Beaten Till Fracture
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज
विज्ञापन

अल्मोड़ा। दन्यां थाना क्षेत्र में दुकान में गए युवक को अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट दिया। इस घटना में उसका पैर टूट गया, इसका उपचार चल रहा है। पीड़ित की भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

दन्या क्षेत्र के पाभौं निवासी मदन सिंह ने पुलिस में तहरीर दी। उसके मुताबिक बीते मंगलवार उसका भाई हरीश सिंह नाराणीखाल में एक दुकान पर गया। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को भाई ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने कहा कि तहरीर मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed