{"_id":"6ab497dd60856c5b6e06bf08","slug":"man-and-a-woman-were-injured-when-a-swing-broke-at-the-nanda-devi-fair-almora-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: झूला टूटा...युवक के पैरों में फ्रैक्चर, एक महिला भी घायल; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: झूला टूटा...युवक के पैरों में फ्रैक्चर, एक महिला भी घायल; मची अफरा-तफरी
Thu, 24 Sep 2026 08:54 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: Heera
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:54 AM IST
सार
अल्मोड़ा नगर के एडम्स इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे नंदा देवी मेले में बुधवार देर रात झूला टूटने से एक युवक और एक महिला घायल हो गए। युवक के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया, जबकि महिला को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
नंदा देवी मेले में झूला टूटने से युवक और महिला घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा नगर के एडम्स इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे नंदा देवी मेले में बुधवार देर रात झूला टूटने से युवक और महिला घायल हो गए। झूले का एक हिस्सा अचानक टूटने से युवक नीचे गिर गया। हादसे में उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी है, जबकि महिला को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूले में तकनीकी खराबी आने के बाद उसका एक हिस्सा टूट गया। युवक के नीचे गिरने से मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने झूले को सील कर दिया है। झूला संचालक से लाइसेंस और फिटनेस प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। झूले की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी स्थिति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन