फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mamta won two gold medals in power lifting

90 किलो की ममता ने 30 किलो वजन घटाया और अब पावर लिफ्टिंग में दो गोल्ड मेडल जीते

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mamta won two gold medals in power lifting
पुरस्कार प्राप्त करतीं ममता बिष्ट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। यदि इंसान में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो वह सब कुछ हासिल कर सकता है। अल्मोड़ा के माल गांव निवासी ममता का वजन एक साल पहले 90 किलो पहुंच गया था। वजन कम करने के लिए पति की सलाह पर उन्होंने जिम ज्वाइन कर लिया। जिम जाना उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट रहा। ममता ने एक साल के भीतर 30 किलो वजन कम करने के साथ ही हाल ही में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतकर सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के माल गांव में रहने वाली ममता बिष्ट की शिक्षा अल्मोड़ा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई। उसके बाद उन्होंने प्राइवेट तौर पर एसएसजे परिसर से बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा पास की और बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष की शिक्षा हल्द्वानी के एमपीजी कॉलेज से प्राप्त की। छह साल पहले ममता की शादी अशोक बिष्ट के साथ हुई। अशोक दिल्ली में नौकरी करते हैं। ममता ने बताया कि बीते कुछ सालों में उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा और एक साल पहले वजन 90 किलो हो गया। उनके पति ने वजन कम करने के लिए उन्हें जिम ज्वाइन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

धीरे-धीरे ममता ने भी अपने पति के साथ जिम जाना शुरू कर दिया। ममता ने बताया कि जिम में अशोक कसरत कराने में उनकी काफी मदद करते थे। ममता ने एक साल के भीतर 30 किलो वजन कम कर लिया। इसी दौरान ममता ने दिल्ली के एक फिटनेस इंस्टीट्यूट से छह माह का डिप्लोमा भी हासिल कर लिया। वजन कम करने के लिए ममता पावर लिफ्टिंग में हिस्सा लेने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पदक हासिल करने की भी ठान ली और 29 दिसंबर को दिल्ली में हुई नेशनल बेंच प्रेस एंड डेड लिफ्ट पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में उन्होंने अलग-अलग वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीत लिए। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, तमिलनाडु आदि राज्यों के करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ममता ने यह मेडल बेंच प्रेस और पावर लिफ्टिंग में जीते। ममता ने बताया कि वह भविष्य में पावर लिफ्टिंग की अन्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed