फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Make smart Ranikhet Cantonment

रानीखेत को स्मार्ट छावनी बनाओ

Mon, 11 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 11 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Make smart Ranikhet Cantonment

 कुमाऊं की सबसे बड़ी रानीखेत छावनी को स्मार्ट छावनी बनाने की मांग मुखर होने लगी है। उपाध्यक्ष मोहन नेगी के नेतृत्व में सभासदों ने रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा है कि अंग्रेजों द्वारा बसाई गई रानीखेत छावनी आजादी के बाद से लगातार समस्याओं से जूझ रही है। कैंट के जटिल कानूनों के चलते दाखिल खारिज, लीज नवीनीकरण, भवन निर्माण के कार्य आसानी से नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने शहरी विकास मंत्रालय की स्मार्ट सिटी के तर्ज पर स्मार्ट छावनी बसाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सभासदों ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को भेजे ज्ञापन में कहा है कि रानीखेत कैंट की स्थापना 1869 में हुई। अंग्रेज हुक्मरानों ने यहां के विकास के लिए तमाम योजनाएं चलाई, लेकिन आजादी के बाद छावनी के लोग कड़े कानूनों के चलते दोएम दर्जे का जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन


भवन निर्माण, दाखिल खारिज, लीज नवीनीकरण की अनुमति आसानी से नहीं मिल पाती है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अंग्रेजों ने रानीखेत की खूबसूरत से खुश होकर यहां ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का निर्णय लिया था, लेकिन आजादी के बाद रानीखेत का विकास बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यदि स्मार्ट छावनी बनती है तो नि:संदेह छावनी क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ज्ञापन में सभासद संजय पंत, सुकृत शाह, भुवन लाल, अर्चना पाठक, विनोद कुमार, बिंदु रौतेला आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed