फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Make harmony with water, environment and forests

पानी, पर्यावरण और जंगल के साथ सामंजस्य बनाएं : जल पुरुष

Mon, 22 May 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Mon, 22 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
 Make harmony with water, environment and forests
छात्रों को संबोधित करते जल पुरुष राजेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

 सदाबहानी रही गगास नदी के संवर्द्धन को लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की पदयात्रा का पहला चरण सोमवार को शुरू हो गया है। पदयात्रा नदी के उद्गम स्थल कुकुछिना स्थित गर्ग मुनि आश्रम से शुरू हुई। जल पुरुष मैगसायसाय पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र सिंह ने भी पदयात्रा में भाग लिया। जीआईसी दूनागिरि और नायल गांव में उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। लोगों को उन्होंने पानी, पर्यावरण और जंगल के साथ सामंजस्य बैठाने को कहा। सूखती नदियों से उत्पन्न होने वाली लाल, हरी और नीली गर्मियों पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि नदी बचाने के लिए पहले एक गधेरे से ही शुरुआत करनी होगी। मंगलवार को पदयात्रा बुड्ढा सुरना से शुरू होकर सुरना होते हुए नौलकोट को प्रस्थान करेगी।  

विज्ञापन


मालूम हो कि गगास नदी का प्रवाह निरंतर कम हो रहा है। पिछले 12 सालों से यह नदी सदबहानी का रुतबा खो रही है। अमर उजाला फाउंडेशन ने जन सहयोग से नदी के संवर्द्धन के लिए मुहिम छेड़ी है। इसी के तहत क्षेत्र में दो चरणों की पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पहले चरण की पदयात्रा शुरूहो गई है, जो खोलियाबांज, चरी, रतखाल होते हुए नायल और फिर बुड्ढा सुरना गांव पहुंची। पहले दिन की 10 किलोमीटर की इस यात्रा में जल पुरुष के नाम से विख्यात राजेंद्र सिंह ने जगह-जगह पर ग्रामीणों को नदी बचाने के तरीके बताए।  
विज्ञापन


नायल में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कायम कर नदी और पारंपरिक स्रोतों को बचाने के लिए संकल्प लेने को कहा। पदयात्रा लिनरी फॉल भी पहुंची। रात्रि विश्राम बुड्ढा सुरना गांव में होगा। यात्रा और संवाद कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह, दुर्गा देवी, जीवंती देवी, भारती बिष्ट, मोहनी देवी, तारा देवी, तुलसी देवी, नंद राम, बबिता देवी, रतन सिंह, हर स्वरूप, भूपाल सिंह, सुरेश शर्मा, प्रताप सिंह जीआईसी बिंता के 19 एनसीसी कैडेट, दुधोली के सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट सहित अमर उजाला फाउंडेशन की टीम भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed