फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Make full unfinished road

अधूरी सड़क पूरी बनवाओ

Sat, 17 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 17 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Make full unfinished road
अधूरी सड़क पूरी बनवाओ - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। द्वारसौं-काकड़ीघाट मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 44 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा है कि 42 किमी मोटर मार्ग पूर्ण नहीं होने के कारण क्षेत्र से पलायन हो रहा है।

विज्ञापन


यदि शीघ्र मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सूचना के अधिकार में जानकारी मांगी गई तो इस मोटर मार्ग को पीएमजीएसवाई खंड द्वाराहाट को हस्तांतरित होना बताया गया है जबकि शासनादेश में जिन सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है उसमें द्वारसौं-काकड़ीघाट मोटर मार्ग का नाम नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि सभी सरकारों ने इस मोटर मार्ग के नाम पर लोगों को गुमराह किया है। कहा कि यदि शीघ्र मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पीसी आर्या, एमएस बोरा, लक्ष्मण सिंह, जीवन लाल, रमेश चंद्रा, सागर सिंह, हरीश सिंह, महेंद्र बोरा, भुवन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed