{"_id":"58e91d3d4f1c1bbf7a5b4a35","slug":"major-losses-to-fruit-growers-in-jaunty-tehsil-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंती तहसील क्षेत्र में फल उत्पादकों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंती तहसील क्षेत्र में फल उत्पादकों को भारी नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिवस बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने तहसील के फल और सब्जी उत्पादक पट्टी क्षेत्र में काश्तकारों की कमर तोड़ दी है। ओलावृष्टि से आम, माल्टा, अमरूद, नीबू, खुमानी समेत विभिन्न फलदार पेड़ों पर आए फूल बर्बाद हो गए है। फूल नष्ट होने से फलों के उत्पादन में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
जैंती तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिलपड़, कुटौली, तड़ैनी, जाख, खांकर, पजैना, मौरनौला, बेडचूला, सेल्टाचापड़, स्यौड़ा, उड्यारी, बकस्वाड़, भट्यूड़ा, सुनाड़ी, कांडे, कुंज, लोहना, बिराड़ आदि क्षेत्रों में खुमानी, माल्टा और नीबू का उत्पादन होता है। इसके अलावा खडियानौली, बाराकोट, रनक, ल्वाली, तल्ला बिनौला, आराखेत, चौकुना, बरम, सूरी आदि गांवों में आम की अच्छी पैदावार होती है। पिछले तीन दिनों लगातार बारिश होने और ओलावृष्टि से आम के वृक्षों में आया बौर नष्ट हो गया है। इसके अलावा माल्टा, अमरूद, अनार, दाड़िम, नीबू, खुमानी, पूनम, अखरोट, अंगूर समेत कई फलदार पेड़ों और सब्जियों के फूल बर्बाद हो गए हैं। इन गांवों में फलों का उत्पादन बहुतायत में होता है। अधिकांश काश्तकार फल बेचकर आजीविका चलाते हैं, लेकिन इस बार ओलावृष्टि होने से फलदार पेड़ों के फूल नष्ट हो गए है। इससे काश्तकारो में मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन
कनोली के काश्तकार सीएस बिष्ट ने बताया कि इस बार आम के पेंड़ों में बौर अच्छा था। इससे काश्तकारों को आम का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद थी। गत दिवस हुई ओलावृष्टि से आम का बौर नष्ट हो गया है। कुटौली के काश्तकार बची सिंह ने बताया कि गत दिनों हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से फल पट्टी क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन