फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Major cyber fraud busted in Almora Uttarakhand

अल्मोड़ा में साइबर ठगी का भंडाफोड़: एक बैंक खाते से दो दिन में करोड़ों का ट्रांजैक्शन, देशभर से आईं शिकायतें

Fri, 07 Aug 2026 08:31 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Fri, 07 Aug 2026 08:31 PM IST
सार

अल्मोड़ा जनपद में साइबर ठगी का एक करोड़ रुपये से अधिक का मामला सामने आया है। दो दिनों में बैंक खाते से अत्यधिक लेन-देन का पता चला। साइबर सेल की जांच के बाद धारानौला चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली अल्मोड़ा में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Major cyber fraud busted in Almora Uttarakhand
cyber crime - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अल्मोड़ा जनपद में साइबर ठगी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बैंक खाते से मात्र दो दिनों के भीतर एक करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन किया गया है। साइबर सेल की जांच के बाद धारानौला चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली अल्मोड़ा में आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने साइबर सेल से प्राप्त एक संदिग्ध म्यूल खाते की गहन जांच की। जांच में पता चला कि अल्मोड़ा स्थित एक बैंक शाखा का यह खाता संख्या 4104608263 हरीश सिंह बिष्ट निवासी कुमालेश्वर, देघाट, हाल निवासी डायमंड फिटनेस क्लब, दुगालखोला, अल्मोड़ा के नाम पर जून 2026 में खोला गया था। जब पुलिस ने इस खाते की स्टेटमेंट खंगाली तो अधिकारी भी दंग रह गए। खाते में महज दो दिनों के भीतर (16 और 17 जुलाई) को एक करोड़ रुपये से अधिक का बड़ा लेन-देन हुआ था, जबकि वर्तमान में क्लोजिंग बैलेंस केवल 2,78,184 रुपये बचा है। इन संदिग्ध ट्रांजैक्शनों के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से इस खाते के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 16 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खाताधारक नहीं दे पाया जवाब
पुलिस ने जब खाताधारक हरीश सिंह बिष्ट से इस करोड़ों के लेन-देन के बारे में पूछताछ की तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बैंक अभिलेखों, डिजिटल तथ्यों और देश भर से मिली शिकायतों की जांच में प्रथम दृष्टया यह साफ हो गया है कि इस खाते का इस्तेमाल सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी के तहत साइबर ठगी की रकम को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध म्यूल खाते में हुए लेनदेन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेनदेन के लिए अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता साझा न सके।

-चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed