फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahesh Jeena Became MLA of Sult

भाजपा ने जीता सल्ट का उपचुनाव, कांग्रेस को मिली हार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Jeena Became MLA of Sult
भिकियासैंण/अल्मोड़ा। भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की गंगा पंचोली को 4697 मतों से हराया।
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 721 वोट नोटा को पड़े। बाकी के सभी प्रत्याशी 700 वोटों के आंकड़े में ही सिमट कर रह गए और जमानत भी नहीं बचा पाए। कांग्रेस प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। इसके चलते नतीजे आने में देरी भी हुई।
विज्ञापन

जीआईसी भिकियासैंण में रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले चक्र से ही भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़त बना ली थी। यह बढ़त आखिरी चक्र तक जारी रही। कुल 12 चक्र की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस को चार हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश जीना को 21874 मत मिले, जबकि गंगा पंचोली को 17177 मतों पर संतोष करना पड़ा। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पांचवे चक्र की गिनती के बाद हंगामा काट दिया। इससे मतगणना में एक घंटे का व्यवधान हुआ।

इसके बाद आठवें और 11वें चक्र की गिनती के बाद फिर कांग्रेसियों हंगामा किया। इसके चलते अंतिम नतीजे आने में देरी भी हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी पंकज भट्ट मतगणना केंद्र पर ही मौजूद रहे। विजय जुलूस पर पाबंदी के चलते भाजपाइयों ने महेश जीना को मिठाई खिलाने के साथ ही कुछ जगहों पर पटाखे फोड़ जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed