फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahesh became the chairman and Chandrashekhar became the secretary of the Retired Central Employees Welfare Committee

Almora News: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति के महेश अध्यक्ष और चंद्रशेखर बने सचिव

Wed, 13 Aug 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 13 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mahesh became the chairman and Chandrashekhar became the secretary of the Retired Central Employees Welfare Committee
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की मंगलवार को नगर निगम सभागार में बैठक हुई। वक्ताओं ने नगर निगम के सभी वार्डों में सीसीटीवी लगाने की मांग की। इस मौके पर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें महेश आर्या अध्यक्ष और चंद्रशेखर सिंह सिराड़ी सचिव चुने गए।
विज्ञापन


इसके अलावा आरपी जोशी उपाध्यक्ष, एमडी कांडपाल कोषाध्यक्ष, दीवान सिंह संगठन सचिव, विशन सिंह बिष्ट सह सचिव और नारायण दत्त पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, नवीन चंद्र जोशी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। वक्ताओं ने कहा कि बाहर से आए कुछ लोग मंदिरों और बाजार में भिक्षावृत्ति कर रहे हैं इस पर रोक लगाई जाए। लोअर माल रोड और धारानौला मार्ग पर मिनी बस चलाई जाए। बैठक में धराली में आई आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता डॉ.पीसी जोशी और संचालन सचिव आरपी जोशी ने किया। यहां चंद्रशेखर सिराड़ी, दीवान सिंह, त्रिलोक सिंह, गंगा सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, एमडी कांडपाल, मदन सिंह मटेला, एएस कार्की, गणेश सिंह, विशन सिंह, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed