{"_id":"6aa4465d233fcbe3870f379f","slug":"mahara-inaugurated-the-school-building-almora-news-c-232-1-alm1019-148537-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विद्यालय के भवन का महरा ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विद्यालय के भवन का महरा ने किया लोकार्पण
Fri, 11 Sep 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह महरा ने शुक्रवार को धौलादेवी विकासखंड के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली गुणादित्य के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। करीब 42 लाख 45 हजार रुपये की लागत से भवन का निर्माण किया गया है।
इस अवसर पर विधायक महरा ने कहा कि नए भवन के बनने से छात्राओं और शिक्षकों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा। प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विद्यालय भवन के लिए भूमि दान करने वाले दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है।
विशिष्ट अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने क्षेत्र की जनता को नव निर्मित विद्यालय भवन की शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य विमल मेहता ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान खीमानंद पालीवाल, डॉ. दीपक कुमार, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान जीवन पालीवाल, शिव सिंह समेत विद्यालय की छात्राएं, शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे।