फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahaholi of Mulekhal

मौलेखाल की महाहोली

Tue, 22 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 22 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
 Mahaholi of Mulekhal
मौलेखाल की महाहोली - फोटो : मदन ‌

अल्मोड़ा/ धौलछीना/ मौलेखाल। जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली की धूम मची है। सोमवार को कूर्मांचल एकडेमी के बच्चों ने नगर में होली सांस्कृतिक जुलूस निकाला। जुलूस में बच्चे होली गाते हुए चल रहे थे। नंदादेवी मंदिर प्रागंण से पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी और स्कूल की निदेशक मधु खाती ने संयुक्त रूप से होली के सांस्कृतिक जुलूस को रवाना किया। इस मौके पर निदेशक मधु खाती ने बच्चों से अपनी संस्कृति के प्रति जागरुक रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन


इसके बाद स्कूल के बच्चे होली गाते हुए नगर के मुख्य बाजार से माल रोड होते हुए बाद में वापस नंदादेवी मंदिर प्रांगण पहुंचे। सांस्कृतिक जुलूस में शामिल बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, पालीथिन के दुष्प्रभाव, नशे के प्रति लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर स्कूल की जूनियर हेडमास्टर मीनाक्षी पांडे, प्रशासनिक अधिकारी विनोद भट्ट, हेमा पंत, सुधा बिष्ट, पदमा बिष्ट, मधुलिका स्टीफन, निधि जोशी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


इधर नगर के पूर्वी पोखरखाली में भी होली हुई। होली महोत्सव समिति जसकोट के उज्यौला जसकोट में होलिकोत्सव में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर विविध रंग बिखेरे। शिखर हिमालय लोक कला समिति कपकोट बागेश्वर और नंदा देवी क्रिकेट एसोसिएशन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह ने हिमा ह्यू पडो डाना, विनोद राम ने ओ हिमा जाग का छूं तेरो जलेबी डाब गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में कलाकार विनोद राम, बीना आर्य, कुंदन सिंह, रोहित बिष्ट, हेमा कोरंगा, ममता आर्य, नीतू आर्य, ललित कार्की, रोशन लाल, पंकज आदि कलाकार शामिल थे। उधर रंगकर्मी स्व. शंकर उप्रेती की स्मृति में बाड़ेछीना में बैठकी होली  आयोजित की गई। वरिष्ठ गायक चंद्रशेखर पाठक, गोपाल मटियानी ने रंगकमी शंकर  उप्रेती को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अनिल सनवाल ने होली खेलत नंदलाल सखि संग  झूम मतवाले, चंद्रशेखर पांडे ने राग पीलू में अपने पिया को मना ले  सुहागिनी आयो वसंत सभी वन फूले.., दिल्ली से आए निधि जोशी ने राग ठिठोली  में जिया मोरा नहीं माने चलत ऋतु आए फागुन की.., नैनीताल से आए अजय कुमार  ने राग जोगिया में कर ले श्रृंगार गोरी तुझे पिया घर जाना होगा.., गोपाल  मटियानी ने राग काफी में सबको मुबारक होली फागुन ऋतु शुभ अलबेली.., निर्मल  पंत ने बीच डकर मोहे रोके कान्हा, चिरंजी लाल वर्मा ने मोरे रंग से करताल  मधुर मोरा.., नवीन बिष्ट ने श्याम राधा संग खेले होली गाई।

तबले में हेम  तिवारी, अनिल सनवाल ने संगत दी। कमल बिष्ट, ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, उमेश  गैड़ा, भगवत पैनवाल आदि मौजूद थे। मौलेखाल में प्रयास सेवा संस्था  के तत्वावधान में सल्ट की महाहोली चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार को  बरकिंडा, बसेली, तुराचौरा, चचरोटी, स्याल्दे, चंपानगर, देघाट, भुजिया खाल,  नैलकमान में होली गायन किया।


इन स्थानों पर महाहोली के पहंचने पर होल्यारों  का स्वागत किया गया। जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम हुए। कलाकार हीरा सिंह  राणा, प्रकाश रावत, कौशल पांडे ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।  होली गाने वालों में शोबन बोरा, महेंद्र रावत, शंकर शर्मा, आनंद रावत,  माधवानंद, आनंद बंगाली, अर्जुन रावत, महिपाल सिंह, सुंदर सिंह, कुंवर  कठायत, गंगा पंचोली आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed