{"_id":"5d35f8fd8ebc3e6d08069cb7","slug":"mageeta-won-bronze-in-athletics-ranikhet-news-hld349946045","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका संगीता ने श्रीलंका में बढ़ाया रानीखेत का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका संगीता ने श्रीलंका में बढ़ाया रानीखेत का मान
विज्ञापन
शिक्षिका संगीता वर्मा। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरखेत की शिक्षिका संगीता वर्मा ने गत दिनों श्रीलंका में हुई छठी श्रीलंका ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महिलाओं की 55 प्लस आयु वर्ग की पांच हजार मीटर वॉक रेस में उन्होंने यह पदक जीता है। उनका चयन मलयेशिया में प्रस्तावित एशियन गेम्स के लिए हुआ है।
श्रीलंका में यह प्रतियोगिता 13 और 14 जुलाई को हुई थी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के आठ वेटरन एथलीटों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। राप्रावि खिरखेत की शिक्षिका संगीता वर्मा ने भी 55 प्लस आयु वर्ग में पांच हजार मीटर वॉक रेस में शिरकत की। इसमें उन्होंने कांस्य पदक जीता।
श्रीलंका में कांस्य पदक जीतकर लौटीं शिक्षिका संगीता ने बताया कि छठी श्रीलंका ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक दर्जन देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि वह जीत से काफी उत्साहित हैं। अब उनका चयन एशियन गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन
यह गेम्स मलयेशिया में होंगे। उन्होंने बताया कि श्रीलंका से लौटते वक्त देहरादून में भी खिलाड़ियों का सम्मान हुआ। संगीता वर्मा मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली हैं। वह रानीखेत में सुदामापुरी में रहती हैं। इधर, विधायक करन माहरा, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एचआर राजन, उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, शिक्षिका इमराना परवीन सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।