फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Made in GB Pant Institute hostel

जीबी पंत संस्थान में बना छात्रावास

Thu, 31 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 31 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण और विकास संस्थान कोसी कटारमल के छात्रावास का नाम संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. आदित्य नारायण पुरोहित के सम्मान में एएन पुरोहित शोध छात्रावास रख दिया गया है। प्रो. पुरोहित 1990 से 1995 तक संस्थान के निदेशक रहे।

विज्ञापन


पर्यावरण संस्थान के निदेशक डा. पीतांबर प्रसाद ध्यानी ने बताया कि पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन सरकार के अनुमोदन के बाद संस्थान के छात्रावास का नामकरण संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. आदित्य नारायण पुरोहित के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रो. पुरोहित ने हिमालयी क्षेत्र में शोध और विकास कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में अथक योगदान दिया और संस्थान की मजबूत नींव रखी। प्रो. पुरोहित का जन्म 30 जुलाई 1940 को चमोली जिले के किमनी गांव में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा चमोली, पौड़ी, नैनीताल, शोधकार्य पंजाब विवि चंडीगढ़ से किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वर्ष 1961 में वन विज्ञान संस्थान देहरादून से अकादमिक यात्रा शुरू की। इसके बाद पंजाब विवि चंडीगढ़, केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र शिमला, पूर्वोत्तर पर्वतीय विवि शिलांग, गढ़वाल विवि श्रीनगर में अध्यापन और उच्च स्तरीय शोध कार्य किए। उन्होंने देश में हिमालयी उच्च हिमालयी पर्वतों की वनस्पतियों और जड़ी बूटियों पर शोध कार्यों की नींव रखी और गढ़वाल विवि के अंतर्गत शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र की स्थापना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed