फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   made for each others

साथ जिएंगे-साथ मरेंगे का वादा निभा गए सिजवाली दंपति

Mon, 08 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 08 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

 सात फेरों के वक्त जिंदगी भर साथ जीने और मरने की कसमें खाई और आखिरकार इस वायदे को पूरा भी किया। धौलादेवी ब्लाक के अंतर्गत पुनौली गांव निवासी आर्मी से सेवानिवृत हवलदार शेर सिंह सिजवाली (86) और उनकी पत्नी  कमला देवी (82) का एक साथ निधन हो गया। दोनों की चिताओं को स्थानीय श्मशान घाट में  एक साथ अग्नि दी गई।सिजवाली दंपति का एक साथ निधन होने से गांव में शोक की लहर है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चीन और पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में हिस्सा ले चुके सेवानिवृत्त हवलदार शेर सिंह सिजवाली आगरा में रहने वाले अपने पुत्र सुंदर सिंह सिजवाली के वहां गए थे। हृदय गति रुक जाने से शनिवार को शेर सिंह सिजवाली का आगरा में घर पर ही  निधन हो गया। सुंदर सिंह सिजवाली पिता के शव को लेकर अपनी माता कमला देवी  और परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव पुनौली के लिए रवाना हुए। आगरा से अभी कुछ आगे  पहुंचे थे कि कमला देवी की भी हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन


गत दिवस पंचदेवलेश्वर  श्मशानघाट में पति-पत्नी की चिताओं को एक साथ अग्नि दी गई। पुत्र सुंदर सिजवाली और  पौत्र भारत सिंह सिजवाली ने मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पति-पत्नी  दोनों धार्मिक प्रवृत्ति थे और गरीबों की मदद करते थे। शेर सिंह सिजवाली काफी कर्मठ व्यक्ति थे। उन्होंने 1962 में चीन के बाद 1965 और 1971 में पाकिस्तान से युद्ध लड़ा।  1971 के युद्ध के दौरान उन्होंने चार पाकिस्तानियों को मार गिराया।  दुश्मन की गोली से वह घायल हो गए। घायल होने पर भी उन्होंने दुश्मनों से  लोहा लिया। उनके निधन पर प्रधानाचार्य पारस नाथ सिंह, सेवानिवृत्त प्रभारी  फार्मेसी अधिकारी एमएस बगडवाल, सेवानिवृत आईटीबीपी अधिकारी शेर सिंह  बगड़वाल, कमलेश सिंह आदि ने दुख जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed