फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Maanila BJP meeting

भाजपा का सल्ट विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन

Mon, 11 Jul 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 11 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Maanila BJP meeting
मानिला में भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हरीश रावत सरकार से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर प्रदेश कांग्रेस सरकार का पर्दाफाश करें। भट्ट मानिला में गीता भवन में भाजपा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


भट्ट ने आरोप लगाया कि हरीश रावत सरकार ने उत्तराखंड को गर्त में धकेलने का काम किया है। राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है। महिलाएं नारी निकेतन में भी सुरक्षित नहीं हैं। शराब, भू और खनन माफिया की चौकड़ी से मुख्यमंत्री घिरे हुए हैं। प्रदेश में सुशासन के लिए कांग्रेस को उखाड़ फेंकना होगा। साथ ही कांग्रेस के काले कारनामों का जनता में पर्दापाश करें। कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ भाजपा की नीतियों को जनता के बीच ले जाना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और कार्यकर्ता मिशन 2017 की तैयारी में जुट जाएं। सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर दुर्भावनावश विकास कार्यों का धन रोकने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ठेकेदारों को पनपाने के लिए विभागों में गुप-चुप रूप से निविदा करवाकर विकास के धन की खुली लूट मचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रभारी गोविंद सिंह पिलख्वाल ने विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच मंडलों की बूथों की समीक्षा की। इससे पहले मानिला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल शाही और संचालन प्रदेश पार्षद प्रताप रावत ने किया।

सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री  लीला बिष्ट, पुष्पा भटट, दिनेश मेहरा, विमला रावत, धन सिंह रावत, त्रिलोक भंडारी, दर्शन बिष्ट, मदन मेहरा , राधा धौलाखंडी,  महेश्वर मेहरा, नरेंद्र भंडारी, राधा रमण उप्रेती,  देवीदत्त शर्मा, भगवती तिवाड़ी, नंदन सिंह , भैरव ढौडियाल, पूरन रजवार, मनोज करगेती, मंगल सिंह, मानवर सिंह, निर्मला शर्मा, टीडी शर्मा, मान सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

भिकियासैंण। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, अजय भटट जैसा हो नारे लगाए। अध्यक्ष भट्ट ने सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की कार्यप्रणाली और व्यवहार की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि विधायक ने पूरे उत्तराखंड में सल्ट का नाम रोशन कर मिसाल कायम की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed